नई दिल्ली, मार्च 3 -- मेरी बेटी ने NEET परीक्षा पास कर ली थी लेकिन भारत में एमबीबीएस (MBBS) की फीस बहुत महंगी है, इसलिए मजबूरन उसे डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए ईरान जाना पड़ा। जब हमने उसे वहां भेजा था, तो हमने कभी ऐसे हालात के बारे में सोचा भी नहीं था। वहां की लड़कियां ब्लास्ट और मिसाइल की आवाजों की वजह से रात में सो नहीं पातीं। आज सुबह मेरी बेटी ने मुझे बताया कि पास में हुए एक धमाके के बाद उसके हॉस्टल की छत से प्लास्टर गिर गया। ये दुख है दिल्ली के कुंवर शकील अहमद का जिनकी बेटी मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के तेहरान में फंसी हुई है। कुंवर शकील अहमद हर पल अपनी बेटी की हिफाजत की दुआ कर रहे हैं। उनकी बेटी की ही तरह ईरान में सैकड़ों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। भारत सरकार उनकी वतन वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.