कौशाम्बी, मार्च 22 -- रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन द्वारा 'हर पिता का है अरमान, मेरी बेटी-मेरा स्वाभिमान' विषय पर भरवारी के वार्ड 12 कृष्णा नगर स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना ही हमारा कर्तव्य है। इसके तहत विशेष वैकल्पिक परीक्षा कराई गई। इसमें लगभग 300 से अधिक बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भरवारी की वैष्णवी सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में वैष्णवी सरोज को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने पर स्कूटी पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। अन्य चयनित प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.