मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने शनिवार को कहा कि बेटियों की सुरक्षा व सामान अवसर सुनिश्चित कराना समाज की जिम्मेदारी है। विकास के तमाम मापदंडों के बावजूद हमारे समाज में बेटियों के प्रति मानसिकता आज भी चिंताजनक है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना अनिवार्य है। जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था जनजागरण संस्थान के सहयोग से कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए अंतर विभागीय समन्वय विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने महिला भ्रूण लिंग जांच पर प्रतिबंध, कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों व महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण से संबंधित कानूनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं की आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाने की व्...