नई दिल्ली, मार्च 18 -- अगर आप एक क्राइम थ्रिलर सीरीज की तलाश में हैं तो हम आपको हंगामा ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज बेगम ऑफ क्राइम के बारे में बता रहे हैं। इस सीरीज में सना मकबूल लीड रोल में नजर आई हैं। बेगम ऑफ क्राइम मुंबई अंडरवर्ल्ड की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक सीरीज है। बेगम ऑफ क्राइम सना मकबूल का ओटीटी डेब्यू प्रोजक्ट है। इस सीरीज में सना मकबूल के साथ एक्टर करण शर्मा नजर आए हैं। सना मकूबल ने हमारे साथ खास बातचीत में बताया कि उनके लिए एक क्राइम सीरीज में काम करना कैसा था। साथ ही, उन्होंने अपने रोल के बारे में भी बात की। सवाल: कैसा था क्राइम सीरीज शूट करने का अनुभव? जवाब: बेगम ऑफ क्राइम शूट करने का अनुभव शानदार था। मैं हंगमा ओटीटी और बेगम ऑफ क्राइम के मेकर्स की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इतने पावरफुल रोल के लिए मुझपर भरोसा दिखा...