प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुरा छात्र फादर कामिल बुल्के की स्मृति में प्रथम 'फादर कामिल बुल्के स्मृति व्याख्यान' हुआ। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. लालसा यादव ने कहा कि विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है कि वह अपने महान पुरा छात्र को स्मरण कर रहा है। उन्होंने विभाग में फादर कामिल बुल्के स्मृति वीथिका की स्थापना की अनुमति देने पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्य वक्ता का योगदान मुख्य वक्ता और सुप्रसिद्ध कथाकार नीला प्रसाद ने फादर कामिल बुल्के के जीवन-संघर्ष, हिंदी प्रेम और भारत के प्रति उनके गहरे लगाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुल्के ईसाई आध्यात्मिक साहित्य और हिंदी साहित्य के बीच एक से...