नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न और पार्टी नाम को लेकर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया। आयोग ने शुक्रवार को टीएमसी के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को 'फुटबॉल खिलाड़ी' चुनाव चिह्न और 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संवैधानिक पद का अपमान नहीं करती, लेकिन आज का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काला दिन है। यह भी पढ़ें- नंदीग्राम सीट पर धोखा खाने के बाद अब क्या करेंगी ममता बनर्जी? किसे समर्थन चुनाव आयोग के आदेश के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 1998 में कांग्रेस से अलग होकर उनकी ओर स...