नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आम आदमी पार्टी (आप) के 10 में सात राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल होंगे। शुक्रवार को आप नेता राघव चड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। पार्टी में हुई इस टूट पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा है कि 'बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धक्का किया है।' केजरीवाल ने इसके अलावा और कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक लाइन में ही उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी है। अब देखना होगा कि वे इसपर खुलकर कब प्रतिक्रिया देते हैं। आपको बता दें कि इस बात के संकेत काफी समय से मिल रहे थे कि राघव पार्टी से अलग हो सकते हैं मगर वे 6 अन्य पार्टी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.