वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। 'बीएचयू कुमार' की उपाधि अर्जित करने वाले राष्ट्रीय स्तर के पहलवान सियाराम यादव का शनिवार को निधन हो गया। बीएचयू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि कनिष्ठ पुत्र बृजमोहन यादव ने दी। वह मिर्जापुर के हाजीपुर गांव के मूल निवासी थे। यहां अस्सी क्षेत्र में रहते थे। सियाराम यादव बीएचयू के कला संकाय से स्नातक थे। तुलसीघाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़े में अपने पिता रामकेश यादव एवं बड़े भाई गणेश यादव से उन्होंने कुश्ती के गुर सीखे। 1985 में उन्हें बीएचयू ने कुश्ती में 'बीएचयू कुमार' की उपाधि दी। 1988 में मिर्जापुर केसरी चुने गए। 1988-89 में उन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती में मेडल प्राप्त किया। वह 62 और 68 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश में प्रथम पहलवान थे। ...