पटना, नवम्बर 13 -- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विवादित बयान देने पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह फंस गए हैं। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार के आदेश पर पटना के साइबर थाने में सुनील सिंह के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर दी गई। सुनील ने अपने बयान में कहा था कि अगर बिहार चुनाव की मतगणना के दौरान कोई हेराफेरी की गई तो बिहार की सड़कों पर वो दृश्य दिखाई देंगे जो नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखे थे। राजद नेता के इस बयान से सियासी पारा गर्मा गया, जेडीयू ने इस पर पलटवार भी किया। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हिलसा, परिहार, भोरे समेत 10 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को जबरन हरा दिया गया। उन्होंने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.