अल्मोड़ा, मार्च 17 -- नगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य से लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई और प्रशासन से समाधान करने की मांग की। अध्यक्षता संस्था उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा और संचालन महासचिव लक्ष्मण बोरा ने किया। वक्ताओं ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। इसके अलावा यूजीसी बिल को विरोधाभाषी बताया। बिजली बिल अधिक आने पर नाराजगी जताते हुए सुधार की मांग की। साथ ही सड़कों के लिए जारी शासनादेश को पूरा करने, स्वास्थ्य सेवा की बदहाली को दूर करने, सरकारी अस्पतालों में बाहर से दवा मंगवाने पर रोक लगाने, नगर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने आदि की मांग की। इस दौरान लोक गायक दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी, हयात सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, अशोक बिष्ट, पूरन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.