कौशाम्बी, मार्च 9 -- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 'बाल विवाह मुक्ति रथ' के माध्यम से जिलेवासियों को जागरूक किया गया। रथ यात्रा का समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया गया। कार्यक्रम में जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके प्रयासों की मिल रही प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के बेहद करीब हैं। जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ को सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इन 30 दिनों में बाल विवाह मुक्ति रथ ने पूरे जिले के प्रमुख स्थलों की यात्रा की। यह रथ 80 से अधिक गांवों तक पहुंचा और हजारों लोगों को बाल विवाह के खि...