बागेश्वर, मई 7 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज पंकज तोमर ने कहा कि बार और बैंच में बेहतर तालमेल बना रहे, जिससे वादकारियों को शुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए स्वहित के बजाए पीड़ित को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील सभागार में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिला जज पंकज तोमर ने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष राजेश रौतेला, उपाध्यक्ष नरेंद्र कोरंगा, सचिव पंकज धपोला, सह सचिव अनिल भाकुनी, महिला उपाध्यक्ष भगवती धपोला, महिला सचिव रंजना सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र आर्या के साथ पुस्तकालय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह परिहार व कार्यकारिणी सदस्य विनोद भट्ट, सुरें...