भभुआ, जुलाई 6 -- 'बाबूजी का जीवन सामाजिक न्याय के सशक्त पक्षधर थे' बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सांसद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि दलित व वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष को किया याद भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय भभुआ में शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह भी पढ़ें- 'बाबूजी का जीवन सामाजिक न्याय के सशक्त पक्षधर थे'बाबू जगजीवन राम का योगदान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा व संचालन भभुआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि सासाराम स...