रांची, अप्रैल 14 -- रांची। झारखंड आदिवासी विकास समिति एवं सर्वधर्म समभाव यूथ कमेटी की ओर से मंगलवार को बहु बाजार डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाकर नाग ने की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहब की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। देश में आदिवासियों और दलितों के साथ अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है, जो दुखद है। वार्ड नंबर 14 की पार्षद अंजू देवी ने कहा कि बाबा साहब का वाक्य शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। माले के सुदामा ने कहा कि देश में संविधान तोड़ने वाली ताकत पूरे मनोयोग से अपने काम में जुटी है। यह भी पढ़ें- शिक्षा में बाबा साहब के योगदान को किया याद लोक गायक बलेश नायक ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के आयोजन में अजीत लाकड़ा, मो ईस्माइल, अजीत टोप्पो, दीपक पंडित, विजय मालाकार, रिं...