मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। बोचहां के विशनपुर जगदीश पंचायत के आथर वंशमन नून नगर में शनिवार को बाबा साहेब भीमराव के परिनिर्वाण सप्ताह कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय आंबेडकर सेना (रमई) के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रत्नेश कुमार आनंद ने कहा कि सेना का प्राथमिक लक्ष्य मानव अधिकारों की सुरक्षा और बाबासाहेब के सामाजिक न्याय के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और गांव के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया। संगठन के प्रमुख प्रभारी लखविंदर राय ने मानव अधिकार संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सशक्तीकरण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। मौके पर संगठन के प्रमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.