नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अब तक सभी सीजन काफी सुर्खियों में रहे। दर्शकों ने इसके सभी सीजन को काफी पसंद किया।'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के अगले सीजन यानी 'बिग बॉस 20' के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। शो जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो में शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। यही नहीं, 'बिग बॉस 20' के प्रोमो भी आने शुरू हो चुके हैं। इसी बची अब शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी अपनी बेटी को शो में छोड़ने आए हैं।बेटी को शो पर छोड़ने पहुंचे मनोज तिवारी 'बिग बॉस 20' का लेटेस...