नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के मुस्लिम वोट बैंक को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने जमानत पर जेल से बाहर आए आजम खान की 'हैदराबादी बिरयानी' वाली टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि बाज लोगों के लिए खाना प्राथमिकता हो सकता है, लेकिन उनके लिए खाना प्राथमिकता नहीं है; वे जिंदा रहने के लिए खाते हैं, न कि खाने के लिए जिंदा रहते हैं। दरअसल, हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद रामपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खान ने ओवैसी की उत्तर प्रदेश में बढ़ती सक्रियता पर तंज कसा था। आजम खान ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं आती, बल्कि यहां पुलाव और मटन बिरयानी...