नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टी 20 टीम में वापसी का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी वापसी से अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और फिटनेस से किसी भी खेल में वापसी की जा सकती है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हुई है, जिसमें 36 साल के भुवनेश्वर का नाम भी शामिल है। यह भी पढ़ें- ईशान ने तोड़ा विराट का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा T20 रन भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 में आख़िरी बार चार साल पहले न्यूजीलैंड के ही खिलाफ न्यूजीलैंड में टी20 मैच खेला था। ये ही उनका भारत के लिए आखिरी मैच भी था। भारतीय टीम से बाहर होने के बावजूद भुवनेश्वर लगातार घरेलू क्रिकेट और ...