नई दिल्ली, जून 23 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैकलीन के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस वक्त जैकलीन के साथ पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। ऐसे में बीते दिनों सोशल मीडिया पर जैकलीन पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड की हरकत देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग उनके बॉडीगार्ड को भर-भरकर खरी खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर जैकलीन के बॉडीगार्ड ने क्या हरकत की।लोगों को रास नहीं आ रही बॉडीगार्ड की हरकत दरअसल, रविवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट का एक वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें जैकलीन का बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्ह...