नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का जोरदार समर्थन किया है। लावरोव ने सुरक्षा परिषद में एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका को व्यापक प्रतिनिधित्व देने की वकालत करते हुए भारत और ब्राजील के नाम का प्रमुखता से समर्थन किया। रूस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत दुनिया के कई अन्य मंचों (जैसे BRICS और G4) के जरिए लंबे समय से यूएन में सुधारों की मांग उठाता आ रहा है।'जर्मनी और जापान को न मिले सीट' सुरक्षा परिषद के पुनर्गठन और वीटो पावर पर बात करते हुए सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों पर तीखा हमला बोला और कहा कि किसी भी सुधार में पश्चिमी देशों के लिए और ज्यादा सीटें शामिल नहीं होनी चाहि...