'बहुत कुछ मिटा देंगे', शुभेंदु अधिकारी ने दी ऐसी वॉर्निंग, JU की दीवारों पर शुरू हो गई पेंटिंग
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर जादवपुर यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे कथित देश विरोधी नारों को मिटवा दिया गया है। जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई नारेबाजी और दीवारों पर लिखे गए श्लोगन को लेकर अधिकारी ने कहा, इन नारों के साथ बहुत कुछ मिटा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवादित भित्तिचित्रों को पेंट से मिटाना शुरू कर दिया। शनिवार को सफाई और पुताई का काम शुरू हुआ, जिससे इस बात पर राजनीतिक बहस छिड़ गई कि क्या मुख्यमंत्री की आलोचना के बाद विश्वविद्याय ने यह कदम उठाया। अधिकारियों का हालांकि, कहना है कि यह काम नियमित सफाई और सौंदर्यीकरण का हिस्सा था और इसे किसी दबाव में नहीं किया गया। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "परिसर की दीवारों पर लिखी बहुत सी चीजें भद्दी लगती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.