प्रयागराज, अप्रैल 29 -- बाल भारती स्कूल में बुधवार शाम को आयोजित कार्यक्रम 'बहता नीर' में अदब और संगीत का खूबसूरत संगम देखने को मिला। 'आब-ए-रवां नग्मा-ओ-ग़ज़ल' थीम पर सजी इस महफिल में शायरों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, बागी विकास, शिवांगी गोयल, सबिता एकांशी, सचिन गुप्ता, शिवम चौबे, सोनू यादव, तलब इलाहाबादी और कुमार विकास ने अपनी गजलों और नज्मों से समां बांधा। शायरों की बेहतरीन अदायगी पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वहीं, डॉ. अंकिता चतुर्वेदी, रुचि झा, तलब इलाहाबादी, हर्मेन्द्र सरताज और सबिता एकांशी ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन बागी विकास ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...