मेरठ, मार्च 28 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का अटल सभागार शुक्रवार को एक ऐसी भावुक यात्रा का गवाह बना, जिसने दर्शकों की आंखों को नम और जहन को सवालों से भर दिया। विश्व रंगमंच दिवस पर लहर नाट्य मंच और राष्ट्रीय कला रंग भारती के संयुक्त तत्वावधान में मनोवैज्ञानिक सस्पेंस नाटक 'बर्फ' का मंचन किया गया। अभिनेता-लेखक सौरभ शुक्ला द्वारा रचित और अनुज शर्मा द्वारा निर्देशित इस नाटक ने कश्मीर घाटी की ठिठुरती रात के बहाने विस्थापन के दर्द और विपरीत हालात में भी अटूट विश्वास की एक मर्मस्पर्शी दास्तान पेश की। नाटक एक डॉक्टर और टैक्सी चालक की आकस्मिक मुलाकात से शुरू होकर मानवीय भावनाओं के उस शिखर तक पहुंचती है, जहां विज्ञान के तर्क हार जाते हैं। नाटक के केंद्र में गुलाम रसूल और उसकी पत्नी नफीसा हैं, जिनका संसार एक गुड्डे जिगरा के इर्द-गिर्द सिमटा है,...