रुद्रपुर, नवम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप चौक पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य परिमल राय के नेतृत्व में बंगाली समाज के लोगों ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि विधायक के बयान से बंगाली समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस पीसीसी सदस्य परिमल राय ने कहा कि विधायक चौहान ने विधानसभा में एक बार फिर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज आहत है। उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान समाज में विभाजन की रेखा खींचना चाहते हैं, लेकिन उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। चेतावनी दी कि जब तक विधायक चौहान सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और भाजपा उन्हें निष्कासित नहीं करती, तब तक बंगाली समाज का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सुशील मंडल, शुभम दास, बाबू सरद...