वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। क्यूआर कोड 'बनारसी' से नकली बनारसी साड़ी की बिक्री पर अंकुश लगाया जाएगा। चौक स्थित प्रतिष्ठान में गुरुवार को व्यवसायियों ने इसके स्वरूप पर मंथन किया। सर्वसम्मति से इसके नाम 'बनारसी' पर मुहर लगाई। व्यवसायियों ने बताया कि 'बनारसी' टैग स्कैन करते ही साड़ी की डिजाइन, रेशम के प्रकार, निर्माण तिथि समेत कई अहम जानकारियां सामने आएंगी। इसे दूसरी साड़ी पर लगाने या उससे छेड़छाड़ करने की स्थिति में भी उसकी पहचान की जा सकेगी। बैठक में बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, सहकार भारती और वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन उपाध्यक्ष राजन बहल ने कहा कि आज के समय में बनारस में निर्मित प्रत्येक साड़ी पर क्यूआर कोडयुक्त टैग लगाना जरूरी हो गया है। बनारस आने वाला लगभग प्...