प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज। आगामी सत्र की कार्ययोजना तैयार करने के लिए ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में सोमवार को एक दिवसीय प्रांतीय विषय संयोजक बैठक हुई। मुख्य वक्ता विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आज के बदलते परिवेश में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विषय संयोजकों का उत्तरदायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि उस विषय के प्रति छात्र में रुचि जगाना है। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने कहा कि विषय संयोजकों की सक्रियता ही प्रांत के शैक्षिक ग्राफ को ऊंचा ले जा सकती है। काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने वर्तमान शैक्षिक उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। स्वागत प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.