'बतकही' के साथ कवियों ने बहाई गीत गंगा
गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर। बशारतपुर स्थित संस्था कार्यालय पर भोजपुरी संगम की 194वीं 'बइठकी' सोमवार को वरिष्ठ रचनाकार चन्द्रेश्वर 'परवाना' की अध्यक्षता तथा अवधेश शर्मा 'नंद' के संचालन में सम्पन्न हुई। पहले सत्र में 'बागेश्वरी प्रसाद मिश्र 'वागीश' ने सतुआन के महत्व पर प्रकाश डाला। रवीन्द्र मोहन त्रिपाठी और अरविंद 'अकेला' सहित अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। दूसरे सत्र में शम्भू सजल, रामसमुझ सांवरा, कुमार अभिनीत, वागीश जी, दिनेश गोरखपुरी व अन्य कवियों ने अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं से 'बइठकी' को समृद्ध किया। विशिष्ट अतिथि बिरजू महतो, डॉ. विनीत मिश्र, कार्तिक मिश्र व कुशाग्र की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। भोजपुरी संगम के अध्यक्ष इं.राजेश्वर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.