लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने 'बड़े मंगल' के पावन अवसर पर भंडारा आयोजकों से विशेष अपील की है कि वे 'स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा' का एक बड़ा उदाहरण पेश करें। उन्होंने जनमानस से आह्वान करते हुए कहा है कि इस बार भगवान हनुमान की सेवा का यह महापर्व न केवल श्रद्धा और उल्लास का प्रतीक बने, बल्कि 'स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा' का बड़ा उदाहरण भी बने। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की अनूठी 'गंगा-जमुनी तहजीब' और सेवा भाव का संगम है। मेरा सभी आयोजकों से विनम्र आग्रह है कि इस बार हम 'प्लास्टिक मुक्त बड़ा मंगल' मनाएं। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर 24 घंटे पहले देनी होगी भंडारे की जानकारी, लखनऊ नगर निगम ने जारी किए नियम आपकी एक छोटी सी पहल अपने शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण को बचाने मे...