नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) ईरान के खिलाफ अपनी आक्रामक बयानबाजी को और तेज करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने तेहरान की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लामाबाद में चल रही वार्ता का परिणाम चाहे जो भी हो, अमेरिका इस युद्ध को जीत चुका है। वाइट हाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब न तो नौसेना बची है और न ही वायुसेना। उन्होंने कह, "ईरानी प्रतिनिधि घंटों से बैठक कर रहे हैं। शायद वे कोई सौदा कर लें, शायद न करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिए से हम जीत चुके हैं। हमारे विशाल टैंकर तेल और गैस के साथ लोड होकर देश की ओर बढ़ रहे हैं।" ट्रंप ने यह भी दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बारूदी सुरंगों को हटाने की प्रक्रिया...