रुद्रपुर, फरवरी 10 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से जिला स्तरीय बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवि पाल, जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी, कुमाऊं संयोजक श्रीकांत राठौर एवं जिला प्रभारी अमित पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। प्रदेश महामंत्री रवि पाल ने कहा कि यह बजट युवाओं और तकनीक को समर्पित है और सुधार आधारित विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। जिलाध्यक्ष रवि ने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय का आधार है, जो गरीब, किसान और ओबीसी समाज की अपेक्षाओं को पूर...