हल्द्वानी, मार्च 14 -- रामनगर, संवाददाता। विकासखंड संसाधन केंद्र पीरुमदारा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यशाला शनिवार को सम्पन्न हुई। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल सुरेश चंद्र ने कहा की बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर हवलदार प्रसाद की अध्यक्षता और प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र जुयाल के संचालन में हुई कार्यशाला में राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के 67 बच्चों ने प्रतिभाग किया। यहां डाइट भीमताल के वरिष्ठ प्रवक्ता ललित प्रसाद तिवारी, डॉ. पूरन सिंह भूमला, राजेश जोशी, विमल थपलियाल, जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ नैनीताल मनोज तिवारी, संदर्भदाता डॉ. विजेता बिष्ट, डॉ. विजेता मनराल, रश्मि ज...