जयपुर, अगस्त 21 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने विरोध किया और उन्हें वहां से वापस जाने को कहा। इसके बाद ग्रामीणों ने CJP के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। दूसरी ओर CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और हाथापाई की गई।जर्जर स्कूल को लेकर पहले से उठ रहे सवाल रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी स्कूल पहले भी अपनी जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, गांव में सरकारी स्कूल वर्ष 1985 से संचालित है और इसकी इमारत लंबे समय से मरम्मत की कमी से जर्...