नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली में साइकिलों की खरीद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के बीच सियासी विवाद लगातार जारी है। मंगलवार को आप नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। AAP नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के अन्य नेता साइकिल लेकर उपराज्यपाल (LG) से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें साइकिल लेकर आगे जाने से रोक दिया। इस पर सौरभ भारद्वाज भड़क गए और पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करने लगे।बच्चियों के रेप हो रहे हैं और दांत दिखा रहे हो वीडियो में सौरभ भारद्वाज पुलिसकर्मियों से कहते नजर आते हैं, "तुम्हीं खुदा बन गए हो यहां पर। तुम्हारी नौकरी कर रहे हैं हम। शर्म आती नहीं है, बच्चियों के रेप हो रहे हैं और दांत दिखा रहे हैं यहां पर।" इसके बाद वह पुलिस द्वारा साइकिल लेकर जाने से रोकने पर नाराजगी जत...