बस्ती, अप्रैल 13 -- रूधौली। पूर्व कृषि मंत्री स्व. दिवाकर विक्रम सिंह की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह एवं पुष्करादित्य सिंह ने स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वमंत्री को लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सपा के विधानमंडल के नेता माता प्रसाद पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी ने पूर्व कृषि मंत्री दिवाकर विक्रम सिंह के कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि 'बच्चा साहब' पूर्वांचल के धरोहर थे। संतकबीरनगर के सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद ने कहा कि बच्चा साहब सभी के सुख-दुख में शामिल होते थे। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री दिवाकर विक्रम सिंह विधानसभा में कभी किसी का विरोध नहीं किए, वह सभी को सम्मान देते थे। पूर्वमंत्री राजमणि पाण्डेय ने कहा ...