रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर। बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विकास शर्मा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने 14 फरवरी को सरस मेले में श्री गुरुचांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष की राशि 2 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। ज्ञापन में रुद्रपुर में 'बंग भवन' के निर्माण की लंबित मांग भी उठाई गई। 14 अगस्त 2023 को आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम' के दौरान मुख्यमंत्री ने बंग भवन के निर्माण की घोषणा की थी, किंतु प्रशासनिक शिथिलता के कारण पिछले दो वर्षों से भूमि आवंटन की प्रक्रिया अभी भी लंबित है। मेयर ने समाज की मांगों को प्राथमिकता से शासन तक पहुंचाने और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.