रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जिला सभागार में सड़क महकमों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार समय से कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें ब्लेक लिस्टेड कर जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने कहा कि फोर लेन की प्रस्तावित डीपीआर बनाते समय भविष्य की आवश्यकताओं व जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखें। ताकि बाद में डीपीआर बदलने या अन्य कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बाइपास या रिंग रोड बन जाने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। वहीं दुर्घटनाओं की सम्भावना भी कम हो जाएगी। सड़क पर गलत दिशा से चलने वालों की वजह से अधिक दुर्घटना की सम्भावना रहती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.