शिमला, फरवरी 17 -- हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मुद्दा उठा। गगरेट से सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने और जनहित के कामों में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मामले को गंभीर बताते हुए विधायक से लिखित शिकायत देने को कहा और आश्वासन दिया कि विधानसभा इस पर संज्ञान लेगी।विधायक ने अधिकारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश कालिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सवाल उठाते हुए पूछा था कि उनके गगरेट विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी के भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है या नहीं और निर्माण कार्य कब तक शुरू होगा। संबंधित मंत्री ने इस पर व...