मेरठ, अप्रैल 27 -- क्रांतिधरा मेरठ की सुबह रविवार को एक नए संकल्प के साथ उदित हुई। अवसर था सेना की ओर से आयोजित 'मेरठ योद्धा साइक्लोथॉन 1.0' का, जहां कुलवंत सिंह स्टेडियम में शहर को फिटनेस और अनुशासन का नया मंत्र दिया। 'फोन डाउन, पैडल अप' की थीम पर आधारित इस भव्य आयोजन ने न केवल शारीरिक फिटनेस, बल्कि मानसिक मजबूती का एक सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने डिजिटल लत पर प्रहार किया। कहा कि आज हमारा ध्यान स्क्रीन की दुनिया में कैद है। इस साइक्लोथॉन का लक्ष्य हमें दोबारा अपनी शारीरिक क्षमताओं और समुदाय से जोड़ना है। साइकिल की सीट से जो नजारा दिखता है, वह किसी हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले पर संभव नहीं है। मेजर जनरल राणा ने साइकिल चलाने के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।बताया ...