न्यूयॉर्क, सितम्बर 25 -- न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA) में गुरुवार बड़ा नाटक देखने को मिला। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंच पर पहुंचे, तो बड़ी संख्या में प्रतिनिधि सदन से बाहर निकल गए। नेतन्याहू ने इन्हें नैतिक कायर कहा और साफ कहा कि ईरान पर हमला उनके सबसे आसान फैसलों में से एक था। दरअसल, नेतन्याहू मंच की ओर बढ़े तो सदन में तालियां और हुंकार, दोनों गूंजीं। कुछ प्रतिनिधि खड़े होकर ताली बजा रहे थे, तो कई प्रतिनिधि एक साथ उठकर बाहर चले गए। इसके बाद महासभा की ज्यादातर सीटें खाली दिखने लगीं। महासभा अध्यक्ष खलील उर रहमान बार-बार कह रहे थे कि कृपया सदन में व्यवस्था बनाए रखें। नेतन्याहू ने भाषण शुरू करने से पहले कहा कि अगर कोई और नैतिक कायर अभी इस सदन में है, जो बाहर नहीं गया है, तो वह भी अभी चला जाए।फिलिस्तीनी मिशन की...