नई दिल्ली, जुलाई 23 -- महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि युवा को प्रोत्साहित महसूस हो और उन्हें यह एहसास कराए कि उनका भविष्य सुरक्षित और महत्वपूर्ण है। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के बीच चल रहे विरोध प्रदर्शन हाल के दिनों में हिंसक हो गए, जिसमें छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई है और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सचिन तेंदुलकर ने एक पारदर्शी और मेरिट आधारित व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने कहा कि छात्रों को कभी ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि उनकी मेहनत बेकार चली गई। यह भी पढ़ें- 6 हार के बाद मिली पहली जीत पर क्या बोले श्रेयस अय्यर, किस खिलाड़ी की पीठ थपथपाई? सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उनके प...