'फूल और कांटे' के डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, मुंबई के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- साल 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' के डायरेक्टर कुकू कोहली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। कुकू कोहली की फिल्म 'फूल और कांटे' के जरिए अजय देवगन को भारतीय सिनेमा में उनका धमाकेदार डेब्यू मिला था। यही वो फिल्म है जिसमें अजय देगवन पहली बार दो बाइकों पर पैर रखकर यूनिक अवतार में एंट्री करते नजर आए थे। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एक सफल स्टेंट प्रक्रिया के एक दिन बाद अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनका निधन हुआ।कुकू कोहली ने दी थी ये कल्ट फिल्में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक पोस्ट करके कुकू कोहली के निधन की पुष्टि की है। बात भारतीय सिनेमा में कुकू कोहली के सफर की करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'फूल और कांटे' के अलावा कोहराम (1991), सुहाग (1994), हकीकत (1995) और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.