मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के सांस्कृतिक क्लब 'जुनून' की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 'फिएस्टा 2026' में एलएस कॉलेज के छात्रों की उपलब्धि पर शनिवार को उन्हें सम्मानित किया गया। 7 से 9 अप्रैल तक चले इस आयोजन में कॉलेज के 14 विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, नाटक और लेखन जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया था। एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने अपने कार्यालय में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।बाबू देवेंद्र ने एकल गायन में, मिहिर मनीष भारती (अंग्रेजी) ने एकल नृत्य में, मोहम्मद अर्शक ने कहानी वाचन में और संजना कुमारी ने टेक्निकल राइटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय की 12 सदस्यीय टीम 'एकम' उपविजेता रही, जिसमें संजना, केसर,...