वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के अंग्रेजी विभाग के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 'फिएस्टा-द कार्निवल ऑफ लेटर्स' का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने बनारसी बिरहा और संभालुर नृत्य की शानदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम अंतर-सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने उद्घाटन समारोह में कहा कि 'फिएस्टा' विभाग का नया बौद्धिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक सहभागिता का उत्सव है। प्रो. धृति राय दलाई ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और विभाग की सुवर्णा, चलचित्र, रंगभूमि, हरितमा, मंत्र, अन्वेषण और संचार जैसी सोसायटियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने अपने यहां की लोककलाओं का प्रदर्शन किया। इनमें संभालुर नृत्य, बनारस के बिरहा गायन के अलाव...