फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सुनियोजित तरीके से फार्म 7 भरकर वोट कटवाने की साजिश कर रही है। इस पर पार्टी पदाधिकारी कड़ी नजर रखें। यदि कहीं पर इस तरह का मामला सामने आता है तो आपत्ति दर्ज करायें और जिला कार्यालय को सूचित करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम गलत ढंग से काटा या जोड़ा गया है तो इसको लेकर भी सूचित करें। उन्होंने जोन एवं सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि नियमित रूप से बूथ प्रभारी और बीएलओ के संपर्क में रहें। सभी पदाधिकारी चाहें किसी भी फ्रंटल, मेन बाडी या अन्य कमेटियों में कार्यरत हो वह स्वयं बूथ पर निगरानी रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.