लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने तथा कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'फार्मर रजिस्ट्री' का आंकड़ा 1.70 करोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार 17 मार्च की शाम 6 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 1,69,95,418 पीएम किसान लाभार्थियों का पंजीकरण फार्मर रजिस्ट्री में सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 74.46% की पूर्णता दर प्राप्त कर ली है। इसमें जिलेवार रैंकिंग में रामपुर 100.03% के साथ पहले स्थान पर है। इसके पश्चात गाजियाबाद (94.06%) दूसरे स्थान पर तथा अंबेडकर नगर (90.46%) तीसरे स्थान पर है। एटा (88.84%) और बाराबंकी (87.49%) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.