नई दिल्ली, मार्च 6 -- आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होकर 'फांसी घर' विवाद पर अपना पक्ष रखा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीते दिनों 6 मार्च को समिति के सामने पेश होने की पुष्टि की थी। वे इससे पहले कई बार बुलाने के बावजूद समिति के सामने पेश नहीं हुए थे जिसके चलते बीजेपी उनपर हमलावर थी। समिति के समक्ष पेश होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की सरकार फिजूल की बातों पर समय खराब कर रही है, इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि 'साल 2022 में मालूम हुआ कि दिल्ली विधानसभा में एक फांसी घर है। अब बीजेपी सरकार कह रही है कि यह फांसी घर नहीं बल्कि ट...