नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- महाराष्ट्र की प्रमुख सहकारी दुग्ध संस्था गोकुल डेयरी के लिए हुए चुनाव का मामला गरमाया हुआ है। बीजेपी पर इलेक्शन हारने के बाद भी नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगा है। कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सरकार की मदद से डेयरी के मैनेजमेंट में 4 मनोनीत सदस्यों को शामिल कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की योजना बनाई है। उन्होंने इसे चुनावी नतीजों के खिलाफ जाकर किया जा रहा कदम बताया। दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि सरकार का यह फैसला सहकारी संस्था के चुनाव में मिले जनादेश को दरकिनार करने की कोशिश है। यह भी पढ़ें- रिटायर सरकारी अधिकारी ध्यान दें; चुनाव प्रचार से रहना होगा दूर; EC का नया फरमान महाराष्ट्र कैबिनेट ने पिछले सप्ताह उन सहकारी संस्थाओं की मैनेजमेंट कमेट...