नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली में रैपिडो की एक सामान्य सवारी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब महिला यात्री को ऑफिस पहुंचने के कुछ ही समय बाद ड्राइवर की ओर से व्हाट्सऐप पर मैसेज मिला। उसने अपना परिचय हाल ही में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवक के रूप में दिया और बताया कि वह अपनी पहली नौकरी की तलाश कर रहा है। उसने गुहार लगाई कि अगर कहीं कोई वैकेंसी हो तो उसे जरूर बताया जाए। अपने मैसेज के साथ उसने अपना बायोडाटा भी भेजा, ताकि किसी कंपनी में अवसर मिले तो उसके आवेदन पर विचार किया जा सके। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी में मास्टर्स डिग्री वाली महिला का राहुल पर तंज, माथा पीटने लगे लोग महिला यात्री भी यह संदेश पढ़कर भावुक हो गई और उसने इस पूरे अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इसे पढ़...