नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नीट पेपर के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी। इसको लेकर खूब बवाल हुआ। अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लीक विवाद से लाखों छात्रों की तरह आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने भी गुस्सा और अन्याय महसूस किया था। आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने कहा कि "विरोध हमारा हक है, लोकतंत्र का हिस्सा है"। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों के पास शिकायतें उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन सुधार लाना सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि इन दोनों होनहारों ने खुद को सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों की भीड़ और शोर-शराबे से दूर रखा। उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति को दोबारा बटोरा और 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा के लिए जी-जान से जुट गए।720 में से 715 अंक हासिल कर बने टॉ...