भभुआ, अप्रैल 9 -- झारखंड और बिहार के 20 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भाग लिए और 67 केविके के वैज्ञानिक कार्यशाला से ऑनलाइन जुड़े आजीविका सुधार के लिए सहभागी तकनीकी सत्यापन, विविधीकरण, मूल्य संवर्धन पर की चर्चा खाद के संतुलित उपयोग, कृषि अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन, किचन गार्डन, शहरी कृषि को बढ़ावा (पेज चार की बॉटम खबर) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए चल रही दो दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हो गई। इसमें झारखंड और बिहार के 20 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भाग लिए, जबकि 67 केविके के वैज्ञानिक ऑनलाइन जुड़े। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के नोडल ऑफिसर डॉ. केशव कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती से पोषण और स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा। खेतों में गुड़, गोबर, बेसन, ...